AAP ने पंजाब में दो और उम्मीदवार उतारे

पंजाब राजनितिक

Punjab news point : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए दो और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग को टिकट दिया गया है. वहीं, होशियारपुर से आम आदमी पार्टी ने डॉ राजकुमार चब्बेवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया. मालविंदर सिंह आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्य प्रवक्ता हैं. चब्बेवाल दो बार के विधायक हैं. हाल ही में उन्होंने कंग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी.

‘आप’ के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पार्टी दो सीट के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. इससे पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी ने आठ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था. जालंधर सीट पर टिकट मिलने के बावजूद सुशील कुमार रिंगू बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी ने उन्हें टिकट भी दे दिया.आम आदमी पार्टी ने पटियाला से बलवीर सिंह, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां और फरीदकोट से करमजीत अनमोल को टिकट दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *