MP में 6 बार के विधायक थामेंगे बीजेपी का दामन

देश राजनितिक

Punjab news point : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले एमपी में कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के 6 महीने बाद कांग्रेस के एक और विधायक भाजपा में शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो श्योपुर जिले के विजयपुर से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत आज सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

रामनिवास रावत वियजपुर से 6 बार विधायक रह चुके हैं। रावत केंद्र सरकार में पूर्व मंत्री और विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। रामनिवास एमपी में ओबीसी का बड़ा चेहरा रहे हैं। इसके अलावा वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जानकारों की मानें तो वे पिछले कई दिनों से नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी का बड़ा कारण कांग्रेस आलाकमान द्वारा अनदेखी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष न बनाया जाना भी है। रामनिवास के भाजपा में जाने से लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *