बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन पर की फायरिंग

Jammu- kashmir घटना

Punjab news point : अधिकारियों ने बताया कि कल रात जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बी.एस.एफ. जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने के लिए फायरिंग की. उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने देर रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की आवाजाही का पता लगाया और लगभग दो दर्जन राउंड फायरिंग की. हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन को पाकिस्तानी सीमा में वापस भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि आज सुबह रामगढ़ सेक्टर के नारायणपुर में एक तलाशी अभियान चलाया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन कोई हथियार या मादक पदार्थ न गिराए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *