Crime : कपूरथला में नाबालिग लड़की लापता

अपराधिक पंजाब

Punjab news point : कपूरथला की सबडिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में एक युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ धारा 363, 366ए IPC के तहत FIR दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी अनुसार बिहार वासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोआबा पैट्रोल पंप कपूरथला रोड सुल्तानपुर लोधी के समीप बनी झुग्गियों में रहती है। उसकी 16 वर्षीय बेटी बिहार में ही अपने गांव में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी।

करीब 6 माह पहले उसे मिलने के लिए पंजाब आई थी। बेटा डल्ला शैलर में काम करता है। बेटे का दोस्त मुहम्मद मोसीन वासी कुटेसरा पोती उत्तरप्रदेश भी उसके साथ ही सैलर में काम करता था। जिसका घर में आना जाना था।उक्त युवक कुछ माह पहले मेरी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ गांव ले गया था। उस समय वह अपनी माता को साथ लेकर मुहम्मद मोसीन के गांव पहुंची और बेटी को समझा कर वापिस सुल्तानपुर ले आई थी।

दोबारा झांसा देकर बेटी को ले गया युवक

अब फिर से उक्त युवक बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की। मगर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *