Punjab news point : जयपुर के बाद अब लखनऊ में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लखनऊ के गोमतीनगर के विबग्योर स्कूल को ये धमकी मिली है। बम की सूचना मिलने के बाद आनन फानन में बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला लिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरे स्कूल को खाली करा लिया गया है। इससे पहले जयपुर में कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

