Punjab news point : पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन केस की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने जहां आज सुनवाई के बाद योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को मामले में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण और अन्य के खिलाफ दर्ज अवमानना याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

