Punjab news point : हरियाणा में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा। पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी कांग्रेस में शामिल हुई हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में उन्होंने कांग्रेस जॉइन की। रोहिता पंजाबी खत्री समाज की बड़ी नेता हैं। इससे करनाल लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि रोहिता के आने से भाजपा के हाथ से पंजाब वोट बैंक खिसकना तय है। कांग्रेस जॉइन करने के बाद रोहिता ने कहा कि लोकसभा और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की है। बता दें कि डेढ़ साल में कांग्रेस के पाले में भाजपा का साथ छोड़कर 40 से ज्यादा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक आ चुके हैं।

