Punjab news point : भारतीय सेना की चिनार कोर ने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर कल भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा अमरोही, तंगधार, कुपवाड़ा के सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान दो पिस्तौल, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है और आगे की जांच की जा रही है.

