Punjab news point : जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं है, इसीलिए उन्होंने बाहर से सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। उन्होंने कहा कि किसान आज विरोध प्रदर्शन जरूर करेंगे. मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज वह जालंधर में रोड शो करने आ रहे हैं जिसके चलते जालंधर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. उन्होंने सवाल किया कि क्या भगवंत मान की पत्नी मुख्यमंत्री हैं जो कोई भी घोषणा कर सकती हैं।
