मानव तस्करी सिंडिकेट से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार

Breaking news अपराधिक देश

Punjab news point : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का बड़ा एक्शन हुआ है। कई राज्यों में छापेमारी के बाद मानव तस्करी सिंडिकेट से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी रोजगार का झांसा देकर लोगों को कंबोडिया, वियतनाम और लाओस जैसे स्थानों पर भेजते थे। एनआईए ने आरोपी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और चंडीगढ़ समेत 15 स्थानों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों में वडोदरा निवासी मनीष हिंगू, गोपालगंज निवासी पहलाद सिंह, दक्षिम पश्चिम दिल्ली निवासी नबियालम रे, गुरुग्राम निवासी बलवंत कटारिया और चंडीगढ़ निवासी सरताज सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *