Punjab news point : आज दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। केजरीवाल ने मेडिकल ग्राउंड पर रेगुलर जमानत मांगी है। इससे पहले उनकी याचिका पर एक जून को सुनवाई हुई थी, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई टाल दी थी। इस बीच 2 जून को उन्होंने सरेंडर कर दिया और वे वापस तिहाड़ जेल गए हैं। केजरीवाल को गत 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने 2 जून तक के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए जमानत दी थी।

