Punjab news point : लोकसभा चुनाव के नतीजों से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को झटका लगा है. इस चुनाव के रिजल्ट आने के बाद अब एनडीए की बुधवार को दिल्ली में बैठक होगी. इस बैठक में बीजेपी ने सभी सहयोगी दलों को बुलाया गया है. लेकिन अब सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने अपने दो सहयोगी दलों से दूरी बना ली है और उन्हें बैठक के लिए नहीं बुलाया है.
दरअसल, यूपी में बीजेपी के चार मुख्य सहयोगी दल हैं. इस चुनाव दो सहयोगी दल अपनी सीटें हार गए हैं. घोसी लोकसभा सीट पर सुभासपा को हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट पर सुभासपा के अरविंद राजभर को हार का सामना करना पड़ा है. यह सीट गठबंधन के सहत बीजेपी ने सुभासपा को दी थी. हालांकि निषाद पार्टी को बीजेपी ने एक भी सीट गठबंधन के तहत नहीं दी थी.
दोनों दलों से बनाई दूरी
निषाद पार्टी के ओर से प्रवीण निषाद को बीजेपी ने संत कबीर नगर से अपना उम्मीदवार बनाया था. लेकिन प्रवीण निषाद भी इस बार चुनाव हार गए हैं. वह पहले भी इसी सीट से सांसद थे. ऐसे में सुभासपा और निषाद पार्टी के पास एक भी सांसद नहीं होने के बाद अब एनडीए की बैठक में नहीं बुलाया गया है. सूत्रों की मानें तो बुधवार को होने वाली बैठक के लिए बीजेपी की ओर से संजय निषाद और ओम प्रकाश राजभर को अब तक एनडीए बैठक में नहीं बुलाया गया है.

