Punjab news point : पंजाब प्रदेश पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भा ज पा के संयोजक कर्नल सुभाष डडवाल ने प्रैस वार्तालाप दौरान लोक सभा चुनाव के परिणाम हेतु जानकारी सांझी की। उन्होंने बताया कि यदि पिछले चुनाव परिणाम पर नज़र डालें तो भा ज पा ने पंजाब में इस लोक सभा चुनाव में 18:50% वोट हासिल की हैं। भा ज पा को समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।पंजाब में भा ज पा तीसरी पार्टी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भा ज पा की सरकार बनने की खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंजाब प्रदेश के विकास खुशहाली एवं उज्जवल भविष्य हेतु सदैव यत्नशील रही है।इस बार भी माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी पंजाब प्रदेश के जनकल्याणार्थ हेतु खुले दिल से सहयोग प्रदान करेंगे। तीसरी बार फिर से नरेंद्र मोदी जी को देश की बागडोर सौंपना प्रत्येक नागरिक के लिए अति गौरवांवित है। कर्नल डडवाल ने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पूर्व सैनिक परिवारों का हार्दिक आभार व्यक्त किया जिन्होंने चुनाव प्रचार अभियान में विशेष योगदान प्रदान किया।

