Punjab news point : आज सुबह मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर धनोटा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ईको कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में 2 सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल चंडीगढ़ जाने के लिए निकले थे। मृतकों की पहचान कार में सवार अनिल पुत्र मूलचंद और सुनील पुत्र मूलचंद के रूप में हुई, जो सगे भाई थे। पीलीभीत के गांव लखाखास के रहने वाले थे। इनके अलावा हादसे में चालक जुनैद पुत्र जमील निवासी नवाबगंज बरेली की भी मौत हुई है।

