Punjab news point : बठिंडा के बीड तालाब की बस्ती नंबर-3 में एक युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय सिंह के तौर पर हुई है। वहीं बीड तालाब के एक श्मशानघाट में एक युवक की चिट्टे का नशा करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बीड तालाब बस्ती के विभिन्न एरिया में छापे मारे। पुलिस ने इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है।
वहीं नशे से मौत के बाद विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया है। पंजाब में पिछले 14 दिन में नशे के कारण हुईं 14 मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को गहरी नींद से जागना चाहिए और पंजाब के युवाओं को उनकी सरकार की नाक के नीचे फैल रही इस बुराई से बचाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

