Punjab news point : सुरक्षा बलों ने मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं कांगपोकपी जिले में कई अत्याधुनिक हथियार जब्त किए। राज्य पुलिस के एक बयान में यह जानकारी दी गई।बयान के अनुसार सुरक्षा बलों ने 14 जून को तेंगनौपाल जिले में लामलोंग गांव के पास शानतोंग से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।
सोमवार देर रात जारी बयान के अनुसार राज्य में स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा बल कानून व्यवस्था की स्थिति कायम रखने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।

