इटली में मजदूर की मौत पर हजारों भारतीयों ने किया प्रदर्शन

अपराधिक देश

Punjab news point : इटली में भारतीय मजदूर सतनाम सिंह की मौत पर हंगामा मच गया है। जिसके चलते हजारों भारतीय अप्रवासी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके लिए इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी गुलामी ख़त्म करने की मांग की जा रही है.

आपको बता दें कि 31 साल के सतनाम सिंह इटली में खेत मजदूर के तौर पर काम करते थे. वह बिना कानूनी कागजात के एक किसान के लिए काम कर रहा था। पिछले सप्ताह सतनाम सिंह की मशीन से हाथ कट जाने से मौत हो गई थी। इसके बाद सतनाम को उसके कटे हुए अंगों के साथ सड़क किनारे छोड़ दिया गया.

इस घटना के सामने आने के बाद भारतीयों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. इटली के मध्य क्षेत्र में भारतीय समुदाय के प्रमुख ने समाचार एजेंसी एफपी से बात की. जिसमें उन्होंने कहा है कि हम यहां इटली में काम करने आए हैं, मरने नहीं. हर दिन लोगों का शोषण होता है, हम हर दिन इसे झेल रहे हैं, इसे अब रोकना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *