Punjab news point : मौसम विभाग के मुताबिक, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मनसा, लुधियाना और संगरूर जिलों में लू का अलर्ट है.
आपको बता दें कि मंगलवार को पंजाब में अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार कर गया, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा. वहीं, जालंधर जिले में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में -1.3 का बदलाव आया है.

