Religion : उज्जैन महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी

Religion देश

Punjab news point : मध्य प्रदेश में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने महाकाल की नगरी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। आज से रोजाना भोपाल उज्जैन स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। 09313 उज्जैन भोपाल स्पेशल 11 जुलाई से 31 अगस्त तक दौड़ेगी। ट्रेन उज्जैन से रोजाना रात 9 बजे रवाना होगी। रात 12.40 बजे संत हिरदाराम नगर और रात एक बजे भोपाल पहुंचेगी। 09314 नंबर ट्रेन 12 जुलाई से 1 सितंबर तक भोपाल से रोजाना दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी। 2.35 बजे संत हिरदाराम नगर 7.20 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *