Punjab news point :सुप्रीम कोर्ट में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट को लेकर सुनवाई होने वाली है. नीट एग्जाम में पेपर लीक को लेकर काफी ज्यादा विवाद चल रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों और अभिभावकों ने नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ नीट एग्जाम में गड़बड़ी और दोबारा से एग्जाम करवाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है.
देश की शीर्ष अदालत में दायर याचिकाओं में आरोप लगाया है कि 5 मई को हुई परीक्षा में धांधली हुई है. कई जगहों पर पेपर लीक भी हुए हैं, जिससे परीक्षा की शुचिता पर सवाल खड़ा होता है. इन सब चीजों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को फिर से एग्जाम करवाने का निर्देश दिया जाना चाहिए. एनटीए ही नीट एग्जाम का आयोजन करता था. ये संस्थान शिक्षा मंत्रालय के तहत आता है.
सुप्रीम कोर्ट में आठ जुलाई को हुई पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि नीट यूजी एग्जाम के साथ समझौता किया गया है. इस बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है, जिसमें इसने कहा है कि शिक्षा मंत्रालय ने आईआईटी मद्रास से नीट यूजी रिजल्ट का डाटा एनाटिक्स करने का अनुरोध किया है. नीट यूजी एग्जाम में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी या असामान्य स्कोर से उम्मीदवारों के खास ग्रुप को अनुचित लाभ मिलने का कोई सबूत नहीं है.
केंद्र ने अपने हलफनामे में यह भी कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह से चार राउंड में शुरू होगी. काउंसलिंग के साथ ही मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई से जुड़े सभी अपडेट्स आप नीचे दिए गए कार्ड्स में पढ़ सकते हैं.

