पंजाब में मानसून की बेरुखी से बढ़ा तापमान

Weather पंजाब

Punjab news point : पंजाब में अभी दो दिन तक उमस और झेलने पड़ेगी. इसके बाद 17 जुलाई को बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. हालांकि, मौसम विभाग ने अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. अनुमान है कि पंजाब के आधे जिलों में 17 जुलाई को बारिश हो सकती है. पंजाब के जालंधर, नवांशहर, गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर और तरनतारन जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं. वहीं बारिश ने होने की वजह से पंजाब का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. रविवार को पठानकोट का तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *