Punjab news point : राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बीती रात एक कम्युनिटी सेंटर की छत गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से 4 मजदूरों की मौत हो गई और 9 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया, लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। करीब 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मजदूरों को SDRF ने मलबे के नीचे से निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर भंवर लाल और SP मनीष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। शवों को नाथद्वारा के लालबाग स्थित जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है।

