Punjab news point : दिल्ली शराब घोटाले की आरोपी बीआरएस नेता के कविता को कोर्ट से झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कविता की जमानत याचिका पर सुनवाई 7 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी कविता के वकील ने कोर्ट से बहस के लिए समय मांगा है। उन्होंने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में डिफॉल्ट जमानत मांगी है।

