रोहतक में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

अपराधिक

Punjab news point : रोहतक में अल सुबह लगभग 3 बजे रोहतक में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। 2 बदमाश गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस को गोहाना रोड पर कृष्णा डेरी के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। अपराध जांच शाखा नंबर एक की टीम ने बदमाशों को घेर सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों की ओर से फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फतेहाबाद के जसबीर और खरखौदा के साहिल को गोलियां लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *