Punjab news point : इन दिनों ऐसा लग रहा है कि मनोरंजन जगत को किसी की नजर-सी लग गई है। बीते दिन खबर आई थी कि ‘नोटबुक’ स्टार गेना रोलैंड्स का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इस दुख से अभी फैंस उभरे भी नहीं थे कि एक और स्टार के दुनिया छोड़ने की खबर से मनोरंजन जगत में गम के बादल छा गए हैं। जी हां, एक और मशहूर सिंगर का महज 63 साल की उम्र में निधन हो गया है।
जैक रसेल ने दुनिया का कहा अलविदा
दरअसल, रॉक बैंड ग्रेट व्हाइट के मशहूर फ्रंटमैन जैक रसेल का निधन हो गया है। जैक रसेल एक मशहूर अमेरिकी सिंगर थे, जो अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लेते थे। जिस वक्त जैक का निधन हुआ उस वक्त वो अपने परिवार के साथ मौजूद थे। जैक रसेल ग्रेट व्हाइट ‘वन्स बिटन ट्वाइस शाइ’ जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। जब भी जैक स्टेज पर आते थे, तो लोगों में उनको सुनने के लिए एक अलग ही एक्साइटमेंट देखी जाती थी।

