Punjab news point : उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला के राफियाबाद इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ है। वहीं, सुरक्षा बल ने एक आतंकी को मौके पर ही ढेर कर दिया है। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

