Punjab : पटियाला में गर्ल हास्टल में VC की छात्राओं पर टिप्पणी

Education पंजाब राजनितिक

Punjab news point : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए पटियाला के राजीव गांधी विधि विश्वविद्यालय में कुलपति द्वारा छात्राओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की छात्राओं के कमरों में बिना पूर्व सूचना के अचानक चेकिंग करने और पहनावे को लेकर की गई अभद्र टिप्पणियों को अत्यंत शर्मनाक बताया।प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में कहा, “छात्राओं ने मीडिया से जो बातें कही हैं, वे बेहद आपत्तिजनक हैं। लड़कियां अपने खानपान, पहनावे और कोर्स के चयन का फैसला करने में खुद सक्षम हैं। अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए मॉरल पोलिसिंग और लड़कियों की निजता का उल्लंघन अस्वीकार्य है।” उन्होंने मांग की कि महिला आयोग को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और कुलपति पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस विवाद की शुरुआत रविवार को उस वक्त हुई जब विश्वविद्यालय के कुलपति अचानक छात्राओं के हॉस्टल में आए और चेकिंग शुरू की। इस दौरान कुलपति के साथ कोई महिला स्टाफ नहीं था। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कुलपति ने उनके कपड़ों पर टिप्पणी करते हुए उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन किया।यह घटना सामने आने के बाद से इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति की तीखी आलोचना हो रही है। छात्राएं इस तरह के आचरण को न केवल निजता का हनन मानती हैं बल्कि इसे महिला अधिकारों के खिलाफ भी करार दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *