Punjab news point : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधा. उन्होंने बाजवा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया. दरअसल, बाजवा ने पीआर-126 सहित धान की कुछ किस्मों को गलत तरीके से बढ़ावा देने के लिए सरकार की आलोचना की थी. उन्होंने एक बयान में दावा किया था कि राज्य भर में चावल मिलों ने पीआर-126 और अन्य संकर किस्मों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया गया है और इसके साथ ही अनाज बाजारों में संकट गहरा गया है.
बाजवा ने धान खरीद सीजन में किसानों के बीच बढ़ते संकट की ओर इशारा करते हुए दावा किया था कि धान की उठान धीमी हो गई है, जिससे किसान कई दिनों तक ‘मंडियों’ में फंसे रहते हैं और रातों की नींद हराम करने को मजबूर हो जाते हैं. बाजवा ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने बुआई के मौसम से पहले पीआर-126 किस्म को आगे बढ़ाया और दावा किया कि इससे पानी और बिजली की बचत होगी.
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि इन आश्वासनों के बावजूद चावल मिल मालिकों ने उम्मीद से कम आउट-टर्न कर फसल लेने से इनकार कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने उपज को स्पष्ट करने के लिए किस्म का दोबारा परीक्षण करने का आदेश दिया है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है.

