Punjab : खाटू श्याम बाबा के दर्शनों के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग

धार्मिक पंजाब

Punjab news point : राष्ट्रीय बहावलपुर वेल्फेयर महासंघ के राष्ट्रीय प्रधान कृष्ण कुकरेजा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णन से जंक्शन राजपुरा से राजस्थान खाटू श्याम बाबा के दर्शनों हेतु सीधी रेल चलाए जाने की मांग की है। प्रधान कुकरेजा ने बताया कि इस संबंध में वे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मिले। उन्होंने बताया कि राजपुरा जो कि पहले से ही जंक्शन स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में गाड़ियां रुकती हैं और यहां पर रेलवे की एक्टीविटी बहुत बेहतर है और सभी रूट की गाड़ियां राजपुरा स्टेशन से मिलती है। राजपुरा के श्रद्धालु बड़ी संख्या में अपने-अपने साधनों व प्राइवेट बसों से राजस्थान में खाटू धाम जाते हैं और यहां के लोगों की मांग है कि राजपुरा से विशेष रेल चलाई जाए जो श्याम प्रेमियों को खाटू श्याम पहुंचाए और दर्शन करने के उपरांत वही गाड़ी राजपुरा वापस आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *