सूर्य ग्रहण कब और किस समय लगेगा?

Horoscope

Punjab news point : 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन सूर्य चंद्रमा से छोटा दिखाई देगा। इस दौरान सूर्य के केंद्र में अंधेरा होगा और चारों ओर प्रकाश का लालिमा होगा, जिससे यह सुनहरे चमकीले छल्ले जैसा नजर आएगा। सूर्य को इस रूप में ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है। यह खगोलीय घटना अंतरिक्ष की दुनिया में घटने वाली खूबसूरत घटनाओं में से एक मानी जाती है।

रिपोर्ट के अनुसार, सूर्य ग्रहण करीब 6 घंटे तक लगेगा। 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण करीब सवा 9 बजे शुरू होगा और रात सवा 3 बजे तक लगेगा। वहीं सूर्य ग्रहण को सीधी आंखों से देखना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण देखने के लिए स्पेशल चश्मे, साधारण पिनहोल प्रोजेक्टर का या अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

2 अक्टूबर का लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि जिस समय यह लगेगा, उस समय भारत में रात होगी और रात में सूर्य ग्रहण देखना संभव नहीं होगा। सूर्य ग्रहण अमेरिका के हवाई शहर में, चिली के कुछ शहरों में, अर्जेंटीना, दक्षिण अमेरिका में आंशिक रूप में देखा जा सकेगा। प्रशांत महासागर, साउथ-वेस्ट अटलांटिक महासागर के आसपास रिंग ऑफ फायर रूप में नजर आएगा, लेकिन भारत में रहने वाले भारतीय इसे नहीं देख पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *