पीएम मोदी ने दी डोनाल्ड ट्रंप को बधाई

International देश राजनितिक

Punjab news point : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं. फॉक्स न्यूज के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रंप को 277 और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को 226 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं. अमेरिका चुनाव 2024 अनिश्चितता और ध्रुवीकरण के बीच हुआ. डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के पास पहली बार अमेरिका की महिला राष्ट्रपति बनने की संभावना थी. हालांकि वो ट्रंप से काफी पीछे छूट गई हैं. डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार व्हाइट हाउस में पहुंचेंगे.

चुनाव से पहले का प्रचार अभियान हिंसा से भरा हुआ था. रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप दो बार हत्या के प्रयासों से बच गए, जिनमें से एक में वे घायल हो गए थे. उपराष्ट्रपति हैरिस महज तीन महीने पहले पार्टी की अप्रत्याशित उम्मीदवार बनीं. यह तब हुआ जब राष्ट्रपति जो बाइडेन ट्रंप के साथ प्रेसिडेंशियल बहस में बुरी तरह पिछड़ गए. उनकी बढ़ती उम्र उनके इरादों पर हावी हो गई.

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने उस ‘स्वर्ण युग’ की वापसी का वादा किया है जब अमेरिका महान था. वहीं हैरिस ने वादा है कि वह सौहार्द और सहयोग की एक नई शुरुआत करेंगी. हालांकि ट्रंप का रिकॉर्ड भले ही विवादास्पद रहा हो, लेकिन हैरिस को बाइडेन की छाया से उभरने के बाद केवल तीन महीनों के अभियान में खुद को अलग करने के सीमित अवसर मिले हैं. उन्हें मुद्रास्फीति और बढ़ते अवैध प्रवास के रिकॉर्ड के साथ बाइडेन प्रशासन से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *