मैं आपको और पूरे सदन को बधाई देता हूं- पीएम मोदी

देश राजनितिक

Punjab news point : ओम बिरला के लोकसभा स्पीकर चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आदरणीय अध्यक्ष जी, यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस आसन पर आसीन हो रहे हैं। मैं आपको और पूरे सदन को बधाई देता हूं।

आपकी मीठी-मीठी मुस्कान

पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी को विश्वास है कि आने वाले 5 वर्षों तक आप हमारा मार्गदर्शन करेंगे। विनम्र और व्यवहार कुशल व्यक्ति हमेशा सफल होता है। आपकी ये मीठी-मीठी मुस्कान हमको प्रसन्न करती आई। आने नया इतिहास गढ़ा है। जिस प्रकार आपने एक सांसद के नाते काम किया ये भी जानने और सीखने योग्य है। हम में से ज्यादातर सांसद आपसे परिचित हैं। बलराम जी के बाद आप दूसरे ऐसे स्पीकर हैं जो लगातार दूसरी बार चुने गए हैं और 5 साल पूरे करेंगे।

ओम बिरला के लोकसभा स्पीकर चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि जो काम आजादी के 70 साल में नहीं हुए, वो आपकी अध्यक्षता में इस सदन ने संभव कर दिखाया है। लोकतंत्र की लंबी यात्रा में कई पड़ाव आते हैं। कुछ अवसर ऐसे होते हैं जब हमें मील के पत्थर स्थापित करने का अवसर मिलता है। मुझे पूरा विश्वास है कि 17वीं लोकसभा की उपलब्धियों पर देश को गर्व होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *