सांसद के ठिकानों पर IT रेड जारी, मिला 225 करोड़ कैश

देश

Punjab news point :शराब बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले में झारखंड और ओडिशा में कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी है. इनकम टैक्स अधिकारियों ने यहां अब तक कैश से भरे 156 बैग बरामद किए हैं, जिसमें 225 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली है. आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रांची स्थित धीरज साहू के आवास से आयकर अधिकारियों की टीम शनिवार सुबह तीन बैग लेकर निकली. सूत्रों के मुताबिक, इन बैग्स में साहू के आवास से बरामद जूलरी भरी थी. आयकर विभाग ने संबलपुर, बोलांगीर, टिटिलागढ़, बौध, सुंदरगढ़, राउरकेला और भुवनेश्वर में छापेमारी की. शराब का कारोबार करने वाली कंपनी ने अभी तक छापे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शराब कंपनी से कथित तौर पर संबंध रखने वाले झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जब संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला. उनके रांची स्थित कार्यालय में कर्मचारियों ने बताया कि सांसद उपलब्ध नहीं हैं.

वहीं आयकर अधिकारियों के मुताबिक आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित शराब बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ टैक्स के आरोप में शुक्रवार को तीसरे दिन भी छापे मारे और नकदी से भरे 156 बैग बरामद किए. उन्होंने बताया कि इन बैग से बरामद नकदी में से अब तक 20 करोड़ रुपये गिने जा चुके हैं. इसके साथ ही छापेमारी में अब तक 225 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *