Jalandhar Crime : चर्चित हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता

अपराधिक जालंधर

Punjab news point : जालंधर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर व एक शूटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार नकोदर के गांव में कंग साहबू में कुलविंदर किंदा हत्याकांड मामले में देहात पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर एवं शूटर को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान सुखविदंर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र परमजीत सिंह निवासी रसूलपुर गांव अंतर्गत थाना नकोदर के रूप में हुई है। हत्याकांड के 3 महीने बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपों सहित सात आपराधिक मामलों में वांछित था।बताया जा रहा है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ व हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी जालंधर, नकोदर व होशियारपुर में सक्रिय थे और इस पर आधा दर्ज से अधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *