Punjab news point : पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जम्मू-कश्मीर में नदियां और झरने जम गए हैं। श्रीनगर में तापमान माइनस 7 दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 1.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। इसके अलावा अन्य राज्यों में लोग शीतलहर और कोहरे से कांप रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 दिसंबर तक के लिए मौसम की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी।

