BJP के 12 नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर, पढ़े

राजनितिक

Punjab news point : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा के प्रभारी विजय रूपाणी ने लुधियाना भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों से चर्चा के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पूर्व पार्षद सहित एक दर्जन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किए गए नेताओं में पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह काका, परमिंदर सिंह लापरां, सुरजीत सिंह राय, बलविंदर सिंह बिंदर, मनु अरोड़ा, अमरजीत सिंह काली, सरवन अत्री, अजय गोस्वामी, शिव देवी गोस्वामी, सीमा शर्मा पत्नी शाम शास्त्री, हरजिंदर सिंह, कुलदीप शर्मा, संदीप मनी, नरेश स्याल, अनिता शर्मा आदि शामिल हैं।

विजय रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डॉ. अम्बेदकर विरोधी है। कांग्रेस ने अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर बता दिया है कि वह केवल गंदी राजनीति में विश्वास करती है। कांग्रेस डॉ. अम्बेदकर, आरक्षण, संविधान विरोधी है। कांग्रेस पार्टी ने सावरकर का अपमान किया, अपातकाल लगाकर संविधान के सारे मूल्यों की धज्जियां उड़ा दीं, नारी सम्मान को भी सालों तक दरकिनार किया, न्यायपालिका व शहीदों का अपमान किया, भारत की भूमि का संविधान तोड़कर विदेशी ताकतों को देने की हिमाकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *