Punjab news point : दिल्ली में साल 2025 में पटाखे बैन रहेंगे। पूरा साल पटाखों पर बैन रहेगा। यह जानकारी दिल्ली सरकार ने गुरुवार को प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दी। सरकार ने कोर्ट को बताया कि पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसे लेकर दिल्ली पर्यावरण विभाग ने आदेश भी जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी-हरियाणा को भी ऐसा प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।

