Punjab news point : पंजाब सरकार द्वारा गत दिनों नाजायज कॉलोनियो में बिजली के नए मीटर लगवाने संबंधी जारी किए गए नोटिफिकेशन के बाद अपने घरों में बिजली के मीटर लगवाने वाले आवेदन कर्ताओं की बाढ़ सी आ गई है lपंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 के मुकाबले 2024 के महीने दौरान बिजली के नए मीटर लगवाने वाले चाहवानों का यह आंकड़ा तीन गुना अधिक तक बढ़ गया है ,रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद पावर कॉम विभाग को मात्र एक महीने में ही 9140 परिवारों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं यह आंकड़ा केवल लुधियाना जिले के शहरी इलाकों से संबंधित डिविजनों का बताया जा रहा है l प्राप्त जानकारी के मुताबिक आम तौर पर एक महीने में बिजली के नए मीटर अप्लाई करने वाले आवेदन कर्ताओं की संख्या 2910 तक रहती है जबकि मौजूदा समय दौरान यह आंकड़ा उछलकर 9140 पर पहुंच गया है जो कि सामान्य रूप से 6230 अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने का मामला है l

