ड्रग्स तस्करी करने वाले गिरोह का पंजाब पुलिस ने किया भंडाफोड़

अपराधिक

Punjab news point : पंजाब पुलिस ने अमृतसर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कड़ी में पंजाब पुलिस ने एक सीमापार के दो व्यक्तियों की गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई को दौरान 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. पंजबा पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी न्यूज एजेंसी को दी. इस बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोग पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे. गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘एक बड़ी सफलता में अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और पाक स्थित तस्करों से जुड़े दो व्यक्तियों (सुखदेव सिंह और अवतार सिंह) को गिरफ्तार किया तथा 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की.’पुलिस महानिदेशक ने आगे कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे. इस सिलसिले में अमृतसर के गेट हकीमा पुलिस थाने में पकड़े गए गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *