दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 फिलीपीन नागरिक गिरफ्तार

Education अपराधिक

Punjab news point : फिलीपीन के दो नागरिकों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने कोकीन से भरे 156 कैप्सूल निगल लिए थे। कस्टम अफसरों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और बताया कि आरोपियों को पिछले दिनों बैंकॉक की फ्लाइट से उतरते ही रोका गया था। जांच के दौरान दोनों यात्रियों ने 17 करोड़ रुपये से अधिक के कोकीन से भरे 156 कैप्सूल निगलने की बात स्वीकार की। दोनों से कैप्सूल जब्त करके गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *