Chief: Rajendra Kumar
4 जुलाई जालंधर (पत्रकार: शुभम रजक) शहर के मशहूर वकील मनदीप सिंह सचदेवा और उनकी पत्नी स्मरता सचदेवा को कोरोना वायरस हो गया है। उन दोनों की आज कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। फिलहाल उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट किया हुआ है और अपनी दोनों बेटियों को अलग रखा है। हैरान करने वाली बात ये है कि सचदेवा ने कोरोना टेस्ट इसलिए करवाया, क्योंकि उनकी पत्नी को सुगंध आनी बंद हो गई थी। इसी के चलते उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट आज पाजिटिव आ गई। सचदेवा ने बताया कि वह और उनकी पत्नी शारीरिक तौर पर बिल्कुल स्वस्थ हैं। सचदेवा को शक है कि दफ्तर में आए किसी व्यक्ति से उन्हें कोरोना हुआ है। आपको बता दें कि मनदीप सचदेवा शहर के वरिष्ठ वकील है और जिला बार एसोसिएशन के प्रधान भी रह चुके हैं। इस नए तथ्य से सभी दंग है।अटवाल कालोनी के रहने वाले मनदीप सिंह सचदेवा ने बताया कि 29 जून को उन्हें बुखार हुआ था। उन्होंने दवा खाई तो अगले दिन बुखार उतर गया। इस दौरान उन्होंने परफ्यूम लगाया, लेकिन उनकी पत्नी को खुशबू नहीं आई। इस पर उन्हें थोड़ा शक पड़ा, क्योंकि उनके यूके रहते किसी रिश्तेदार को भी कोरोना हुआ था तो उन्हें भी खुशबू आनी बंद हो गई थी।