Punjab news point : मिली जानकारी के अनुसार कल यानी कि 16 जनवरी को पूरे पंजाब में वकील काम ठप्प कर देंगे। पूरे पंजाब में कल वकील हड़ताल पर रहेंगे। गौरतलब है कि एडवोकेट हसन सिंह पर फतेहगढ़ साहिब में अमलोह नगर परिषद चुनाव के दौरान हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने के कारण वकीलों द्वारा रोष व्यक्त किया जा रहा है। इसके चलते कल वकील हड़ताल पर हैं। आपको बता दें कि एडवोकेट हसन सिंह खन्ना समराला बार एसोसिएशन के सदस्य भी हैं। गौरतलब है कि एडवोकेट हसन सिंह की भाभी गर कौंसिल चुनाव में उम्मीदवार थी। मतदान के दिन हसन सिंह पोलिंग बूथ पर मौजूद थे। इस दौरान हसन सिंह पर विधायक गैरी वड़िंग के भाई मनी वड़िंग ने अपने साथियों संग मिल हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। खन्ना में पिछले 24 दिनों से वकील हड़ताल पर हैं और कल पूरे पंजाब में वकील हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के कारण खन्ना में रोजाना 500 से अधिक मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही है।

