Punjab news point : शहर में चाइना डोर का इस्तेमाल करने वालों पर पुलिस रेड होने की सूचना है। दरअसल शहर में चाइना डोर के कारण हो रहे तरह-तरह के हादसों को देखते जालंधर पुलिस ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसलिए शहर में चाइना डोर का इस्तेमाल करने वाले सावधान हो जाएं। दरअसल जालंधर की थाना भोगपुर पुलिस को आज सूचना मिली कि कुछ युवक छत पर चाइना डोर के जरिए पतंग उड़ा रहे है, जिसके बाद पुलिस ने घर में दबिश दी। लेकिन युवक पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी है।

