अमेरिका पर मेक्सिको व कनाडा लगाएंगे जवाबी टैरिफ

International

Punjab news point : अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाकर ट्रेड वार छिड़न की आशंका बढ़ा दी है। उन्होंने कनाडा और मेक्सिको पर 25 फीसदी व चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। कनाडा और मैक्सिको ने भी अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब देते हुए भारी भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। चीन ने भी विरोध किया है और चीन ने अमेरिका को डब्ल्यूटीओ में ले जाने का फैसला कर लिया है। भारतीय वित्त मंत्रालय के उच्च अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका की नई सरकार भारत को लेकर क्या कदम उठाती है, यह अभी अनिश्चित है, लेकिन हम तैयार हैं और विभिन्न मंत्रालयों के बीच विमर्श हो रहा है कि हमारी प्रतिक्रिया कैसी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *