Punjab news point : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: दू रूल’ इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रूल कर रही है। यही नहीं सिर्फ 4 दिन के अंदर इस फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। पिछले साल 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा 2 सिनेमाघरों में पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ये हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है जिसने दुनियाभर में 1741 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है। अब अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने ओटीटी पर कमाल दिखा दिया है।
पुष्पा 2 ने ओटीटी पर बनाया रिकॉर्ड
पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। 5 दिनों बाद भी ये फिल्म ओटीटी पर वर्ल्डवाइड लेवल पर ट्रेंड कर रही है। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी पुष्पा 2 वैश्विक गैर-अंग्रेजी कैटेगरी में 5.8 मिलियन व्यूज के साथ दूसरे नंबर पर लगातार ट्रेंड कर रही है। ऐसा करने वाली ये पहली हिंदी फिल्म बन गई है। पुष्पा 2 से पहले बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया था। ‘एनिमल’ नेटफ्लिक्स पर वर्ल्डवाइड लेवल पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही थी।अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को रीलोडेड वर्जन के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। इससे पहले मेकर्स ने सिनेमाघरों में भी रीलोडेड वर्जन को फिल्म के साथ उतारा था जिसके बाद से पुष्पा 2 का ड्यूरेशन 3 घंटे 44 मिनट हो गया है। 23 मिनट के रीलोडेड वर्जन के साथ पुष्पा 2 को नेटफ्लिक्स पर देखकर फैंस भी काफी खुश हैं