Punjab news point ;दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया। इस चुनाव में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, साथ ही दो अन्य राज्यों – तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ वोटर हैं, और 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव का परिणाम 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
राजधानी दिल्ली में इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। सुरक्षा को लेकर कुल 97,955 कर्मचारी और 8,715 स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड को तैनात किया गया है। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है, और सुरक्षा इंतजामों के तहत ड्रोन निगरानी भी की जा रही है।
LIVE अपडेट:-
करोल बाग में सबसे कम वोटिंग हुई
दिल्ली में शाम 5 बजे 57.78 फीसदी वोटिंग हुई
70 विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 46.55% प्रतिशत मतदान हुआ है।
यहां की मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर अब तक सबसे ज्यादा 56.12% वोटिंग हो चुकी है। सीलमपुर 54.29 प्रतिशत मतदान हुआ।
दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक 33.31% वोटिंग हुई है।
दिल्ली चुनाव में सुबह 11 बजे तक 19.59% मतदान, मुस्तफाबाद सीट पर सर्वाधिक 12.17% मतदान।
दिल्ली चुनाव में सुबह 9 बजे तक 8.03% वोटिंग, मुस्तफाबाद सीट पर सर्वाधिक 12.17% मतदान।
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के पिता गोबिंद राम केजरीवाल ने किया मतदान।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने निजामुद्दीन ईस्ट के पोलिंग बूथ पर डाला वोट।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला।

