Punjab news point : संगीत की दुनिया से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। शास्त्रीय संगीत के मशहूर दिग्गज गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके परिवार की तरफ से एक बयान के जरिए दी गई है। परिवार ने अपने बयान में बताया है कि बीमारी के चलते पंडित प्रभाकर कारेकर का मुंबई में बुधवार देर रात निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली है। बता दें कि गायक ने 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। इस दुखद खबर के आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
कारेकर की यादगार प्रस्तुति
शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का जन्म गोवा में हुआ था। उन्होंने अपने संगीत करियर में ‘वक्रतुंड महाकाय’ और ‘बोलावा विट्ठल पहावा विट्ठल’ जैसी यादगार प्रस्तुतियां दी थीं। वह गायक के तौर पर काफी पॉपुलर थे। इसके अलावा एक अच्छे शिक्षक के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके थे। उनके अचानक निधन से परिवार, मित्र और फैंस को गहरा सदमा लगा है।

