पंजाब कैबिनेट की बैठक जारी

राजनितिक

Punjab news point : पंजाब सरकार की कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ में हो रही है। बैठक के बाद इसके फैसलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, मान सरकार 24 और 25 फरवरी को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुला सकती है।बैठक में मौजूद एक मंत्री के अनुसार मान सरकार प्राइवेट बिल्डरों को बड़ा झटका देने की तैयारी कर रही है।

बैठक में कैदियों की जल्द रिहाई व नई माइनिंग पॉलिसी के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसी तरह प्रदेश को कर्ज से उभरने के लिए वित्तीय सलाहकारों की रिपोर्ट भी बैठक में रखी जा सकती है और राजस्व बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। बैठक में खराब वित्तीय हालत से जूझ रही पंजाब सरकार ब्लड रिलेशन में प्रॉपर्टी की ट्रांसफर पर दोबारा स्टांप डयूटी लगाने का प्रस्ताव भी ला सकती है। बता दें कि अकाली-भाजपा सरकार के समय इस स्टैंप डयूटी को वापिस को खत्म कर दिया गया था। अब सरकार ढाई प्रतिशत स्टैंप डयूटी लगा सकती है। इसी तरह इको सेंसटिव जोन का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा, क्योंकि पहले इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया था। हालांकि, विरोध के बाद सरकार ने प्रस्ताव में बदलाव करने का निर्णय लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *