जालंधर में बड़ा सड़क हादसा

Accident जालंधर

Punjab news point : पंजाब के जालंधर के गांव काला बकरा के पास भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। खबर के अनुसार, जम्मू जा रही टूरिस्ट बस की ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान जम्मू के रियासी निवासी सुखवंत सिंह और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *