Punjab : पुलिस व एक्साइज विभाग की Raid,

अपराधिक पंजाब

Punjab news point : पंजाब कई गांवों में एक्साइज विभाग की रेड होने की सूचना मिली है। इस दौरान एक्साइज विभाग के साथ जलालाबाद पुलिस भी मौजूद रही। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस व एक्साइज विभाग अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के जलालाबाद में पुलिस व एक्साइज विभाग की टीम ने कई गावों में रेड करके भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। अवैध देसी शराब व लाहन को कई जगहों पर छिपाकर रखा हुआ था जिसे पुलिस व एक्साइज विभाग की टीम ने ड्रमों सहित 700 लीटर लाहन जब्त करके नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जलालाबाद के गांव मुलियावाली, महालम, पाली वाला सहित कई गांवों में रेड की, जहां पर कई जगहों पर लाहन को छुपाकर रखा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *